ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

दिल्ली में सुबह हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना,कई जगहों पर जलभराव

दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में मंगलवार तड़के गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हुई। बारिश की वजह से सुबह के व्यस्त समय में दैनिक यात्रियों को असुविधा होने की भी संभावना है। बारिश की वजह से गाजियाबाद समेत आसपास के इलाकों में जलभराव भी देखा गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम-तीव्रता वाली बारिश की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह जारी एक बयान में कहा, “अगले 2 घंटे के दौरान पूरी दिल्ली और एनसीआर, गन्नौर, महम, तोशाम, रोहतक, भिवानी (हरियाणा), बड़ौत, शिकारपुर, खुर्जा (यूपी) के आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हो सकती है।”

यहां भी बारिश की उम्मीद

आईएमडी के मुताबिक किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलाखुआ, हापुड़, गुलावटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, बहाजोई, पहासू, देबई, नरौरा, गभाना, सहसवान, जट्टारी, अतरौली, खैर, अलीगढ़, कासगंज में भी बारिश का अनुमान है। इसी के साथ राजस्थान के भी कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। आईएमडी ने लोगों को सुझाव दिया है कि अगले कुछ घंटे अगर संभव हो तो यात्रा करने से बचें। इसी के साथ आईएमडी ने कहा है कि बारिश-आंधी के समय कभी भी पेड़ों के नीचे आश्रय न लें और कंक्रीट के फर्श पर भी न लेटें।

कितना रहेगा तापमान?

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने अप्रैल महीने की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ होने की संभावना जताई थी। बारिश की वजह से मौसम सुहावना भी बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, चार अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री के बीच बना रहेगा।

अगर बारिश न होती तो अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता था। गौरतलब है कि गुरुवार को भी दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बारिश हुई थी।

 

Related Articles

Back to top button