ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

पाकिस्तान और चीन के बीच व्यापारिक संबंध,तीन साल बाद खुला खुंजराब दर्रा…

पाकिस्तान और चीन के बीच व्यापारिक संबंधों में और तेजी लाने के लिए तीन साल से बंद खुंजराब दर्रा को फिर से खोल दिया गया है। इसे कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2020 में बंद कर दिया गया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसे लेकर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने इसे चीन पाकिस्तान इकोनामिक कारिडोर का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया है।

सामान्य तौर पर एक अप्रैल से 30 नवंबर तक खुलता है

व्यापार मार्ग को खोलने के साथ ही दोनों ओर के अधिकारियों की ओर से निर्देश दिया गया है कि कोविड संबंधित सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। यह दर्रा सामान्य तौर पर एक अप्रैल से 30 नवंबर तक खोला जाता रहा है। यह एक दिसंबर से 31 मार्च तक सर्दी की वजह से बंद रहता है। हालांकि, तत्काल जरूरतों और अन्य आपूर्तियों के साथ-साथ आसान कस्टम क्लीयरेंस को देखते हुए इस वर्ष इसे दो बार अस्थायी रूप से खोला गया था। यह 30 जनवरी से 10 फरवरी के बीच खुला था।

कर्मचारियों की ओर से चौबीसों घंटे किया गया काम 

इस दौरान 128 सीमापार कर्मियों के दौरे और 6,000 टन से अधिक माल निर्यात की सुविधा प्रदान की गई थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बेहद ठंडे मौसम, भारी बर्फ और आक्सीजन की कमी सहित अन्य कठिनाइयों के बावजूद कार्गो के परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों की ओर से चौबीसों घंटे काम किया गया। 4,693 मीटर ऊंचा खुंजराब दर्रा दुनिया में सबसे ऊंचा अंतरराष्ट्रीय बार्डर क्रासिंग है। यह काराकोरम राजमार्ग पर उच्चतम बिंदु है।

 

Related Articles

Back to top button