ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

सलमान खुर्शीद कार्यक्रम में शामिल होने कोटा पहुंचे, बताई पार्टी की रणनीति

रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होने कोटा पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने बताई रणनीति। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मसले पर दो लेवल पर पार्टी लड़ाई लड़ रही है।

राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने की बात पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद काफी सकारात्मक दिखे। कोटा पहुंचे खुर्शीद मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी संसद सदस्यता में पिक्चर अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी इसके लिए दो लेवल पर लड़ाई लड़ रही है। खुर्शीद रविवार को कोटा के दौरे पर थे। वे यहां रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

खुर्शीद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता पर पार्टी में गंभीर रूप से मंथन चल रहा है। पहले तो न्यायालय ने जो 30 दिन का समय दिया है प्रयास है कि उसको बढ़ाया जा सके। साथ ही इसके लिए पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन की करने की तैयारी में है। खुर्शीद ने कहा कि देश भर में पहले से ही आंदोलन किया जा रहा है और जल्द ही दिल्ली में बहुत बड़ी रैली और अधिवेशन का आयोजन भी किया जाएगा।सलमान खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी पर गर्व और विश्वास है। उन्होंने एक प्रचंड बहुमत की सरकार को चुनौती दी है। विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर साथ चलना होगा। सचिन पायलट की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वे ऊर्जावान नेता हैं। सभी को चुनाव मिलकर लड़ना होगा।

 

Related Articles

Back to top button