ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

 रूस बना यूएनएससी का प्रेसिडेंट

न्यूयॉर्क । रूस एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद(यूएनएससी) का अध्यक्ष बन गया है। रूस की प्रेसिडेंसी को लेकर यूक्रेन पिछले कुछ दिनों से लगातार विरोध करता आ रहा है। यूएनएससी के सभी 15 सदस्यों के पास 1-1 महीने के लिए अध्यक्षता आती है। इसके तहत अब अप्रैल महीने के लिए रूस के पास यूएनएससी की अध्यक्षता रहेगी। इससे पहले रूस पिछले साल फरवरी में यूएनएससी का प्रेसिडेंट बना था। तभी उसने यूक्रेन के साथ जंग का ऐलान कर दिया था। यूक्रेन पर चल रहे काउंसिल के एक सेशन के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने वहां स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन शुरू करने की घोषणा की थी।

वहीं रूस की अध्यक्षता पर यूक्रेन के विदेश मंत्री मायखाइलो पोडोलीक ने कहा- यूएनएससी का काम दुनिया में शान्ति और सुरक्षा बनाए रखना है। ऐसे में रूस का प्रेसिडेंट होना अप्रैल फूल के दिन सबसे बुरा मजाक है। इससे साबित होता है कि यूएनएससी के काम करने के ढंग में ही कुछ कमी है। पिछले साल यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूएनएससी पर रूस को रोकने में नाकामयाब रहने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि काउंसिल को अपने वर्किंग सिस्टम में बदलाव करने की जरूरत है वरना इसे भंग कर दिया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button