ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

लाड़ली बहना में कियोस्क वालों की चांदी, बैंक में परेशानी

देवास ।  लाड़ली बहना योजना के क्रियांवयन में कियोस्क संचालकों का महत्वपूर्ण कार्य है। सभी कियोस्क पर बीते कुछ दिनों से बड़ी संख्या में महिलाएं आधार अपडेट करवाने के लिए पहुंच रही हैं। इस मौके को कियोस्क सेंटर वालों ने भुनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। महिलाओं को आधार अपडेट करने के साथ ही पैन कार्ड बनवाने के लिए कहा जा रहा है। यह समस्या बैंकों के खाते खोलने के लिए बैंक जा रही महिलाओं को भी आ रही है। इधर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बैंकर्स से गूगल मीट कर साफ कर दिया है कि सिर्फ आधार कार्ड से ही खाता खोलें।

पैन कार्ड बनवाने के लिए 150 रुपये तक वसूल रहे

महिलाओं से पैन कार्ड नहीं मांगे जाएं। दरअसल कियोस्क सेंटर पर आने वाली महिलाओं को खाते की केवायसी के नाम पर पैन कार्ड बनवाने के लिए बोलने की जानकारियां कई जगह से आ रही हैं। अधिकतर कियोस्क सेंटर पर पैन कार्ड बनाने का काम भी किया जाता है। पैन कार्ड बनवाने के लिए महिलाओं से 150 रुपये तक वसूल किया जा रहा है। साथ ही आधार अपडेट करने की राशि अलग से ली जा रही है। महिलाएं भी जानकारी के अभाव में पैन कार्ड बनवाना आवश्यक समझ रही हैं। दूसरी तरफ बैंक भी केवायसी के लिए महिलाओं से पैन कार्ड मांग रहे हैं। योजना में महिलाओं को गैरजरूरी दस्तावेज के लिए परेशान करने जैसी सूचना भी आ रही है।

कलेक्टर ने भी जानी महिलाओं की पीड़ा

महिलाओं की यह समस्या कलेक्टर के सामने भी आ चुकी है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान संज्ञान लिया और संबंधितों को गैरजरूरी दस्तावेज नहीं मांगने की ताकीद भी की थी। कलेक्टर ने बरोठा, मनासा, हाटपिपल्या, बागली, पुंजापुरा सहित अन्य क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान भी योजना को लेकर संबंधितों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने योजना के लिए लगाए शिविरों का अवलोकन किया तथा महिलाओं से चर्चा भी की।

कहीं शिकायत हुई तो होगी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार कियोस्क सेंटर संचालक अपने कमीशन और बैंक वाले अपनी खानापूर्ति के लिए महिलाओं से पैन कार्ड मांग रहे थे। मामला कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद सभी को सख्ती से हिदायत दी गई। जानकारी के अनुसार बैंक में तत्काल खाता खोलने के लिए पैन कार्ड आवश्यक है। दूसरी तरफ लाड़ली बहना योजना के रुपये खाते में जून से आएंगे, इसलिए महिलाओं का तत्काल खाता खोलने की आवश्यकता नहीं है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन महिलाओं के पास खाते नहीं है, उनके खाते खोले जाएं तथा उनसे सिर्फ आधार कार्ड ही लिए जाएं, पेन कार्ड नहीं मांगे जाएं। जहां इस संबंध में शिकायत आएगी, उसपर कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button