ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

नोट पर लिखा- ‘यू आर ए नाइस पर्सन, मुझे माफ करना’, फर्जी ID से आई थी युवती

दिल्ली| दिल्ली के लॉज में शख्स की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। शख्स के साथ युवती फर्जी आईडी से आई थी। नोट पर युवती ने लिखा कि माफ करना। वहीं, युवती मृतक के शव से ज्वेलरी और नकदी भी उतार ले गई।
युवती का मोबाइल नंबर भी फर्जी मिला है। पुलिस ने शव का विसरा सुरक्षित रख लिया है।

दिल्ली के पॉश इलाके सफदरजंग एंक्लेव के बलजीत लॉज में मृत पाए गए वैशाली, गाजियाबाद यूपी निवासी दीपक सेठी (54) की हत्या की गुत्थी उलझती जा रही है। दीपक के साथ आई अंजलि नाम की युवती ने लॉज में फर्जी पहचान पत्र जमा कराया था। युवती का नाम अंजलि नहीं है। युवती ने मोबाइल नंबर भी फर्जी आईडी से लिया हुआ है। युवती मृतक दीपक के शव से ज्वेलरी व नकदी भी ले गई है। वहीं मौके पर मिले नोट में लिखा हुआ है कि ”यू आर ए नाइस पर्सन, मुझे माफ करना”। आशंका है कि इस नोट को युवती ही लिखकर गई है।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार लाइजनिंग का काम करने वाले दीपक सेठी 18 मार्च को रात 8.50 बजे एक युवती के साथ बलजीत लॉज में आया था। लॉज के सीसीटीवी फुटेज से पता लगा है कि युवती रात 12.30 लॉज से चली गई थी। वहीं अगले दिन 31 मार्च को दीपक कमरे में मृत पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। मामले की जांच के लिए एसीपी वीकेपीएस यादव की देखरेख में इंस्पेक्टर सतीश लोहिण व दीपक तंवर की टीम गठित की गई। टीम को जांच में युवती का पत्र फर्जी पाया गया है। जिस अंजलि नाम की महिला का यह पहचान पत्र है वह मूलरूप से फर्रूखाबाद, यूपी की रहने वाली है।

वहीं युवती का मोबाइल नंबर भी इसी फर्जी आईडी से लिया हुआ है। युवती लॉज से जाते हुए दीपक की महंगी घड़ी, सोने का कड़ा, अंगूठी भी ले गई है। इधर लॉज में मिला मृतक दीपक का पहचान-पत्र दिल्ली के मयूर विहार के पते से बना हुआ है।
उत्तेजक दवाइयां मिलीं
जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कमरे से शराब की बोतल, भारी मात्रा में व कई तरह की उत्तेजक दवाएं मिली हैं। जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दीपक के शव का पोस्टमार्टम कराकर इसके विसरा को सुरक्षित रखवाया गया है। विसरा रिपोर्ट से ही पता लगेगा कि दीपक को जहर दिया गया था यह नहीं। वहीं दीपक के शरीर चोट व गला दबाने आदि के निशान नहीं मिले हैं।

 

Related Articles

Back to top button