ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

रैपर बादशाह ईशा रिखी के साथ जल्द करने वाले है शादी

पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछले कुछ महीनों से बादशाह का नाम पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ जुड़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक साल से बादशाह और ईशा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं अब इस कपल को लेकर एक अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है जल्द दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।पिछले काफी समय से रैपर अपनी एक्ट्रेस और अपनी गर्लफ्रेंड ईशा रिखी के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब खबरें आ रही हैं कि कपल अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। बादशाह और ईशा जल्द शादी करने वाले है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कपल गुरुद्वारे में इसी महीने शादी की प्लानिंग कर रहा हैं।

ईशा को हाल ही में शादी की खरीदारी के लिए स्पॉट किया गया था।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह और ईशा अपने रिश्ते के बारे में घरवालों को भी बता चुके हैं। कहा जा रहा है कि दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि इन खबरों पर बादशाह और ईशा की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।बता दें, बादशाह ने साल 2015 में जैस्मीन संग शादी रचाई थी। दोनों की एक बेटी है जिसका जन्म 11 जनवरी 2017 में हुआ था। सिंगर ने खुद इसका खुलासा किया था। हालांकि साल 2019 में वाइफ संग अलग होने की खबरें भी सामने आई थी।

खबरों की माने तो दोनों काफी सालों से अलग रह रहे हैं। जैस्मीन अपनी बेटी जेसी के साथ लंदन में शिफ्ट हो चुकी हैं। वहीं बादशाह मुंबई रह रहे हैं।ईशा रिखी पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। ईशा ने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू पंजाबी फिल्म से किया था। उन्होंने अब तक ‘जट्ट बॉयज पुट जट्टन दे’, ‘हैप्पी गो लकी’ और ‘मेरे यार कमीने’ जैसी फिल्मों में काम किया है। पंजाबी सिनेमा में बेहतरीन अभिनय करियर के बाद साल 2018 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म नवाबजादे से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया।

 

Related Articles

Back to top button