ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

कराची में खाद्यान्न वितरण केंद्र पर मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत

कराची । पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची स्थित खाद्यान्न वितरण केंद्र पर मची भगदड़ में बच्चों और महिलाओं सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भगदड़ की घटना तब हुई, जब खाना बांटने के समय कुछ लोगों ने अनजाने में बिजली के तार पर पैर रख दिया, जिसके बाद लोग एक दूसरे को धक्का देकर भागने लगे और इस दौरान कुछ लोग नजदीकी नाले में गिर गए।
अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों सहित 12 लोग भगदड़ में मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमीरुल्ला ने मीडिया को बताया कि शुरुआत में बिजली के तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और भगदड़ मच गई। उन्होंने बताया कि भीड़ की वजह से नाले की दीवार ढह गई और उसमें दो बच्चे और दो महिलाएं गिर गईं। कराची की घटना के बाद पाकिस्तान में खाद्यान्न वितरण केंद्रों पर मची भगदड़ में मारे गए लोगों की संख्या कम से कम 22 हो गई है। तंगहाली से गुजर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पिछले सप्ताह मुफ्त खाद्यान्न वितरण की योजना शुरू की थी।

Related Articles

Back to top button