ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में 18 वर्ष से ऊपर की युवतियों को कांग्रेस देगी 1500 रुपये

भोपाल ।  भाजपा सरकार की लाड़ली बहना योजना का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस एक और लुभावनी घोषणा करने की तैयारी में है। सत्ता में आने पर महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देने का वादा करने के बाद अब इसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित युवतियों को भी शामिल करने पर विचार हो रहा है। इसका उद्देश्य यह है कि कालेज में पढ़ाई के दौरान भी लड़कियों को आर्थिक तंगी न झेलनी पड़े। हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आई कांग्रेस ने भी अपने वचन पत्र में यह वादा किया था। इस पर अमल भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को कांग्रेस की वचन पत्र समिति की बैठक में इस पर चर्चा हुई। जुलाई में वचन पत्र सार्वजनिक करने की तैयारी है।

वचन पत्र में शामिल करेंगे

प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ की अध्यक्षता में उनके आवास पर समिति की बैठक हुई। इसमें वचन पत्र तैयार करने के लिए बनाई गई सभी उप समितियों के प्रमुख मौजूद थे। सभी ने महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने की कमल नाथ की घोषणा को वचन पत्र में शामिल करने की सहमति दी। समिति की आगामी बैठकों में अन्य शर्तों के साथ योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। इसके अलावा हितग्राहीमूलक एक जैसी योजनाएं एक ही विभाग द्वारा संचालित करने पर एक राय बनी है। बैठक में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, बाला बच्चन, शोभा ओझा, कमलेश्वर पटेल, मुकेश नायक, तरुण भनोत और वीरेंद्र खोंगल मौजूद थे।

कांग्रेसी नेता ने दिए महिलाओं को 1500-1500 रुपये

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा पर पार्टी के ही एक पदाधिकारी ने अमल किया है। सागर जिले के कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश मोनी केसरवानी ने सागर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के खाते में बिना किसी आयु बंधन और बिना किसी शर्त के 1500-1500 रुपये अपने पास से वितरित किए हैं।

Related Articles

Back to top button