ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

यातायात विवाद में फंस सकते राहुल गांधी, भाजपा ने टवीट की फोटों 

नई दिल्ली । सांसदी, बंगले के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी अब एक यातायात विवाद में फंस सकते हैं। दरअसल भाजपा ने उनकी कार चलाते हुए एक तस्वीर साझा की है। दावा किया जा रहा है कि उस गाड़ी के सर्टिफिकेट खत्म हो चुके हैं। साथ ही दिल्ली पुलिस से मामले में चालान भेजने की भी मांग की गई है। भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने राहुल की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की है। उन्होंने फोटो के जरिए दावा किया है, पूर्व सांसद राहुल गांधी जिस कार को चला रहे हैं। इस कार का पॉल्युशन सर्टिफिकेट 27 जनवरी 2023 को खत्म हो गया है। कृपया चालान भेज दीजिएं। उन्होंने साथ ही वाहन की जानकारी वाली तस्वीर भी साझा की है।
बग्गा की तरफ से शेयर की गई तस्वीर में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी नजर आ रही हैं। माना जा रहा है कि यह तस्वीर सोमवार की है। उस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों के सांसदों के साथ डिनर आयोजित किया था। खास बात है कि कांग्रेस विपक्षी दलों के साथ मिलकर राहुल के खिलाफ हुई कार्रवाई का विरोध कर रही है। लोकसभा सदस्यता जाने के बाद राहुल को बंगला भी खाली करना होगा। सोमवार को सचिवालय ने 12, तुगलक लेन स्थित बंगले को लेकर नोटिस भी जारी कर दिया है। उन्हें एक महीने का समय दिया गया है। हालांकि, कहा जा रहा है कि राहुल हाउसिंग कमेटी के साथ इस मामले में विस्तार की मांग कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button