ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

भारत में कोरोना के साथ पांच वायरसों का खतरा एक साथ मंडराया

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढने से ‎‎फिर आईसीसमआर की ‎चिंताएं बढने लगी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर ) ने बताया है कि देश में इस समय पांच वायरस एक साथ अटैक कर रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन सभी वायरसों के लक्षण बेहद मिलते-जुलते हैं। किसी भी व्यक्ति में तीन या चार दिन से ज्यादा वक्त तक इसके लक्षण दिखते हैं तो डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चा‎हिए। यहां यह बात गौरतलब है ‎कि ‎पिछले ‎दिनों ही आईसीएमआर ने देशभर में फैले अपने 30 से ज्यादा केंद्रों पर संक्रमित मरीजों के नमूनों की जांच करवाई थी ‎जिसमें कोरोना वायरस के साथ एच1एन1, एच3एन2 जैसे ए टाइप इन्फ्लूएंजा और बी टाइप इन्फ्लूएंजा यानी यामागाटा और विक्टोरिया वायरस फैलने की पुष्टि की जा चुकी है। आईसीएमआर के अनुसार देश में 30 अलग-अलग स्थानों पर सर्विलांस नेटवर्क के द्वारा मरीजों के नमूनों की जांच चल रही है. ‎जिनमें 0.1 फीसदी नमूने संक्र‎मित पाए गए। वहीं 10 नमूनों में एच3एन2, 18 में विक्टोरिया वायरस की पु‎ष्टि हुई हैI
हालां‎कि इन्फ्लूएंजा वायरस अब एंडेमिक का रूप ले चुका है, अर्थात हमेशा ही वातावरण में मौजूद रहता है। मानसून और सर्दियों में यह पीक पर रहता हैं। समय पर सही इलाज ही परेशानी से बचा सकता है। इन्फ्लूएंजा संक्रमण का जल्द पता चलते ही मरीज का जल्द ही इलाज किया जा सकता है। सामान्य लक्षणों में मरीज को तेज़ बुखार आना, ठंड लगना, गले में खराश, खासी, जुकाम, थकान और बदन दर्द शामिल है।

Related Articles

Back to top button