ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

IMD ने जारी क‍िया झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ ।  सप्ताह भर की बदली और छिटपुट बरसात के बाद गुरुवार को सुबह से बादलों की आवाजाही तो रही, लेकिन दिन में निकली धूप से मौसम खिल उठा। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से रविवार तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के आसार हैं।पहाड़ों से चलकर आने पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में अधिक प्रभावी होगा। इसके चलते शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी पानी और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि के आसार बन रहे हैं। वहीं शनिवार को पूर्वांचल के जिलों और तराई बेल्ट से जुड़े क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। रविवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बूंदाबांदी के साथ हल्की फुल्की बरसात दर्ज हो सकती है। वहीं, सोमवार से अधिकतर जिलों में तापमान में भी तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

इन जिलों में ओलावृष्टि के लिए चेतावनी

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गौतम बुध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश और ओले गिरने के प्रति चेतावनी जारी की गई है।

गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देशभर के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज हुई। सबसे अधिक तापमान झांसी में 34.5 डिग्री सेल्सियस और हमीरपुर में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक की सबसे कम तापमान नजीबाबाद में 14.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह के समय मौसम साफ रहेगा। दिन के समय बादलों की आवाजाही के साथ छिटपुट बरसात हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओले गिरने की भी आशंका है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

Related Articles

Back to top button