ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

सपा नेता आजम खां पत्नी व बेटे को आयकर का नोटिस

आयकर विभाग आय से अधिक संपत्ति के मामले में सपा नेता आजम खां व उनके कुनबे पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। आयकर विभाग ने आजम खां, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा व बेटे अब्दुल्ला आजम को नोटिस जारी की है। सूत्रों का कहना है कि यह मामला आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की ओर से विधानसभा चुनाव में दिए गए हलफनामों में गड़बड़ी का है।

आयकर की जांच में संपत्ति से जुड़ी जानकारियां छिपाए जाने की बात सामने आई है। कुछ संपत्तियां ऐसी भी हैं, जिनका मूल्य कम दर्शाया गया है। जबकि उनका वास्ताविक बाजार मूल्य कहीं अधिक है। जांच में रामपुर के मड़ियांव, नादरबाग व नोएडा में भी करोड़ों रुपये कीमत की अचल संपत्तियों का भी पता लगा है। इसके साथ ही आजम खां की पत्नी तंजीन फातिमा के खातों में भी कई गड़बड़ियां सामने आने की बात है। उनके खातों में जमा कराई गई बड़ी रकम को लेकर भी जांच की जा रही है।

आयकर विभाग ने तीनों को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। जिसके उपरांत संपत्तियों का मूल्यांकन कर आगे की कार्यवाही होगी। आयकर विभाग ने पूर्व में आजम खां व उनके परिवार के सदस्यों की संपत्ति की जांच की थी। जिसका ब्योरा चुनाव आयोग को भी भेजा गया है। जिसमें हलफनामे में गलत सूचनाएं दिए जाने व कई सूचनाओं को छिपाए जाने की बात कही गई है।

आयकर ने जमीन की जब्त, कुशवाहा की होने का संदेह

आयकर विभाग ने लखनऊ में सरोजनीनगर तहसील क्षेत्र स्थित 1.6670 हेक्टेयर की एक जमीन को जब्त किया है। लखनऊ-कानपुर रोड पर स्थित यह जमीन देशराज के नाम है। आयकर विभाग को संदेह है कि यह जमीन जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा की बेनामी संपत्ति है। आयकर विभाग के एक अधिकारी के अनुसार जमीन की कीमत लगभग दो करोड़ रुपये दर्शायी गई है, जबकि उसकी वास्तविक कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक अनुमानित है। सूत्रों का कहना है कि इसे लेकर आयकर विभाग ने बाबू सिंह कुशवाहा को नोटिस भी भेजा है। वहीं बाबू सिंह कुशवाहा ने आयकर विभाग की कार्यवाही से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उनके पास ऐसी कोई जमीन नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button