ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

लाडली बहना की एमपी ऑनलाइन पर e-KYC 1 दिन बंद रहेगी

भोपाल। एमपी ऑनलाइन लिमिटेड द्वारा संचालित सेवा केंद्रों पर लाडली बहना योजना के तहत e-KYC सहित सभी प्रकार की सेवाएं दिनांक 1 अप्रैल 2023 को बंद रहेंगी। इस दौरान मध्यप्रदेश में कहीं पर भी एमपी ऑनलाइन सेवा केंद्र पर किसी भी प्रकार का काम नहीं होगा। एमपी ऑनलाइन पोर्टल 36 घंटे तक बंद रहेगाएमपी ऑनलाइन लिमिटेड द्वारा दी गई आधिकारिक सूचना में लिखा है कि, समस्त नागरिकों एवं कियोस्क संचालकों को सूचित किया जाता है कि वित्त वर्ष 2022-23 की फायनेंसियल क्लोजिंग के कारण एमपीऑनलाइन पोर्टल एवं इसके समस्त सब-डोमेन की सेवाएं दिनांक 31 मार्च, 2023 को रात्रि 11.00 बजे से दिनांक 02 अप्रैल, 2023 को प्रातः 10.00 बजे तक बंद रहेंगी। उपरोक्त 36 घंटों के दौरान कोई भी व्यक्ति एमपी ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग नहीं कर पाएगा। सेवा केंद्रों के अलावा अपने घर से भी एमपी ऑनलाइन पोर्टल को लॉगइन नहीं किया जा सकेगा। इस 1 दिन की छुट्टी के कारण, एमपी ऑनलाइन के माध्यम से चलने वाली तमाम प्रक्रियाओं की लास्ट डेट में 1 दिन की वृद्धि नहीं की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button