ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कल से गांव और शहर के वार्डों में लगेंगे लाडली बहना के फार्म भरवाने के शिविर

भोपाल ।   मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना योजना के आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू होगी। इसके लिए प्रत्येक गांव और शहर के हर वार्ड में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र महिलाओं के आवेदन भरे जाएंगे। इसके लिए महिलाओं को शिविर में जाना होगा। लाइव फोटो होने के साथ ही आवेदन की प्रक्रिया की जाएगी। महिलाओं को परेशानी ना हो इसलिए प्रत्येक दिन वार्ड के अलग-अलग क्षेत्रो में शिविर लगेंगे।

सभी पात्र महिलाओं के आवेदन शिविर में भरे जाएंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्रारा शुरू की गई महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना प्रत्येक पात्र महिला के खाते में ही प्रति माह 1000 रुपये डाले जाएंगे। योजना में आयु 23 से 60 वर्ष के बीच आयु वाली महिलाएं शामिल हो सकेंगी। योजना में आवेदन प्रक्रिया को बहुत सरल बनाया गया है। योजना के फॉर्म गांव और शहर के वार्डों में भरवाए जाएंगे। महिलाओं को लोक सेवा केंद्र या कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी। 25 मार्च से शिविर लगना शुरू होंगे।

फार्म भरने के समय यह जरूरी

आवेदन फार्म में महिला का नाम, पति का नाम, मोबाइल नंबर आदि दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा महिला की समग्र आईडी, आधार नंबर और बैंक खाता देना होगा। इसके लिए ई-केवाईसी करना जरूरी होगा। साथ ही बैंक खाते और समग्र से आधार लिंक कराना होगा।

यह होगी पात्रता

– योजना के लिए महिला का विवाहित होना जरूरी, विधवा और परित्यागता भी कर सकेगी आवेदन
– महिला की उम्र 23 से 60 के बीच हो
– परिवार की आमदनी ढाई लाख वार्षिक से ज्यादा न हो (परिवार का आशय पति, पत्नी और अविवाहित बच्चे होंगे)

Related Articles

Back to top button