ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

इमरान हाशमी का भट्ट परिवार संग है कुछ खास रिश्ता

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी उन स्टार्स में से हैं, जिनके फिल्मी करियर में काफी उतार-चढ़ाव रहा है। इमरान इंडस्ट्री में अपनी बोल्ड फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्हें बॉलीवुड का सीरियल किसर कहा जाता है। फिल्मों में वह कई अभिनेत्रियों के साथ बोल्ड और इंटीमेट सीन्स कर चुके हैं। आज यानी 24 मार्च को इमरान हाशमी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 24 मार्च, 1979 मुंबई में हुआ था। आज हम आपाके इमरान के जन्मदनि पर उनसे जुड़ी कई दिलचस्प बाते बताने जा रहे हैं।

भट्ट परिवार संग है खास रिश्ता

इमरान हाशमी के पिता सैयद अनवर हाशमी एक कलाकार और बिजनेसमैन थे। उनका पूरा नाम सैयद इमरान अनवर हाशमी है। इमरान हाशमी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत विक्रम भट्ट की फिल्म फुटपाथ से साल 2003 में की थी। बता दें कि भट्ट परिवार के साथ इमरान का एक खास रिश्ता है। इमरान मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के भांजे हैं। इस रिश्ते से इमरान आलिया भट्ट के भाई लगते हैं।

पांच साल में दो बार गए थे कॉलेज

इमरान हाशमी ने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई से की है। यह बात कम लोग जानते हैं कि इमरान अपने पांच साल के कॉलेज टाइम में केवल दो या तीन बार ही क्लास में गए थे। ये बात अभिनेता खुद अपने कई इंटरव्यू में बता चुके हैं। इतना ही नहीं इमरान हाशमी को टीचर क्लास से भी निकाल देते थे। यही नहीं, कॉलेज में वह लड़कियों से दोस्ती करने में ज्यादा मगन रहते थे।

फिल्मी करियर

इमरान हाशमी ने विक्रम भट्ट की फिल्म फुटपाथ से करियर की शुरुआत करने के बाद कई फिल्मों में काम किया। फुटपाथ के बाद इमरान हाशमी ने मर्डर, राज, गैंगस्टर, मर्डर 2, आवारपन, द डर्टी पिक्चर, जन्नत और वंस अपॉन टाइम इन मुंबई सहित कई शानदार फिल्मों में काम किया। वहीं हाल ही में इमरान की फिल्म ‘सेल्फी‘ रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर अक्षय कुमार लीड रोल में थे। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कमाई के मामले में पीछे रही।

इस फिल्म से मिला सीरियल किसर का नाम

फिल्म मर्डर के बाद ही लोग इमरान हाशमी को सीरियल किसर कहकर बुलाने लगे। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत लीड रोल में थी। मूवी में दोनों के बीच काई इंटीमेट सीन थे। वहीं, फिल्म निर्माताओं ने भी इमरान की इस इमेज का पूरा फायदा उठाया। ठीक अगले साल यानी की साल 2005 में इमरान और तनुश्री दत्ता की फिल्म आशिक बनाया आपने रिलीज हुई। इस मूवी में भी उनका बोल्ड अवतार देखने को मिला था।

 

Related Articles

Back to top button