ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना। अबैध रेत से भरे ट्रेक्टर की टक्कर से एक की मौत तीन घायल।

मुरैना में अवैध रूप से रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना गुरुवार दोपहर नूराबाद थाना क्षेत्र में जेके टायर फैक्ट्री के सामने हुई। मृतक की पहचान मूलचंद पुत्र देवीलाल जाटव निवासी ग्वालियर के रूप में हुई है। वहीं, रवि, दिनेश और अमन घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक राजेंद्र गुर्जर ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने काफी दूर तक पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। घायलों को मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नूराबाद थाना प्रभारी भूमिका दुबे ने बताया कि मूलचंद, रवि, दिनेश और अमन बानमोर स्थित मैदा फैक्ट्री में काम करते हैं। रोजाना की तरह रवि और अमर बस से पहले ही बानमोर आ गए। वहीं, मूलचंद और दिनेश बाइक से आए। रवि और अमर जेके फैक्ट्री के सामने खड़े होकर साथियों का इंतजार करने लगे। थोड़ी ही देर में बाइक से मूलचंद भी आ पहुंचे। चारों लोग बात करने लगे। इतने में तेज रफ्तार रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रोड क्रॉस की। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चारों को टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मूलचंद को मृत घोषित कर दिया। घायलों को मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने भागने की कोशिश की। मौजूद कॉन्स्टेबल ने ट्रैक्टर चालक का पीछा कर उसे पकड़ लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button