ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

कुट्टू का आटा खाने से बिगड़ी 250 लोगों की तबीयत, अस्पतालों में भर्ती

कुट्टू का आटा खाने से सोनीपत के मॉडल टाउन, जीवन नगर और ओल्ड डीसी रोड क्षेत्र के 250 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। हालत बिगड़ने पर उन्हें नागरिक अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के बीमार होने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। नागरिक अस्पताल में रात 11 बजे से ही लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। आठ से दस तक की संख्या में अलग-अलग समय पहुंचे लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई। प्रशासन ने मामले में टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है। डीसी सोनीपत का कहना है कि प्रशासन पूरी सावधानी बरत रहा, सीएमओ व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है।

बुधवार को चैत्र नवरात्रि का पहला व्रत था और अस्पताल पहुंचे ज्यादातर लोगों ने नवरात्रि का व्रत रखा था। शाम को व्रत खोलने के दौरान उन्होंने कुट्टू के आटे का सेवन किया। उसके कुछ समय बाद सभी को उल्टी-दस्त, पेट दर्द, बीपी कम और खांसी होने लगी। परिजनों ने तबीयत खराब होते देख मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया। नागरिक अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश सिंघल ने बताया कि मरीजों का कहना था कि उन्होंने रात्रि में व्रत खोलने के दौरान कुट्टू के आटे का सेवन किया था। सेवन करने के बाद मरीजों को पेट में दर्द, उल्टी-दस्त और बीपी कम यह सभी शिकायत होने लगी। रात को 11 बजे से ही मरीज पहुंचना शुरू हो गए। सुबह पांच बजे तक करीब 150 मरीजों को उपचार दिया गया।

उन्होंने बताया कि मरीज आठ से दस की संख्या में पहुंच रहे थे जिन्हें सुबह तक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं नागरिक अस्पताल के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भी करीब 70 मरीजों को भर्ती कर उन्हें उपचार दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि किसी की हालत ज्यादा गंभीर नहीं है। उन्हें निगरानी में रखा गया है।
वहीं डीसी सोनीपत ललित सिवाच का कहना है कि प्रशासन पूरी तरह सावधानी बरत रहा है। सीएमओ व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम गठित कर जांच शुरू करा दी है। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम के दुकानों पर कुट्टू के आटे का सैंपल लेने भेज दिया गया है। सभी मरीजों की हालत में सुधार है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button