ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

आदित्य रॉय कपूर की गुमराह का ट्रेलर रिलीज

एक्टर आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की आने वाली फिल्म गुमराह का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के टीजर ने पहले ही दर्शकों को एक्साइटिड कर दिया है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वहीं, अब ट्रेलर देख दर्शक फिल्म का इंतजार कर रहे है।

सस्पेंस से भरपूर है ट्रेलर

2 मिनट 23 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत मृणाल ठाकुर के डायलॉग ‘स्पेक्टर एक स्मार्ट क्रिमिनल है’ से होती है। इसके बाद फिल्म के हीरो आदित्य रॉय कपूर नजर आते हैं। जो रात को किसी को बेरहमी से मारते दिखाई दे रहे हैं। इस ट्रेलर में एक नहीं बल्कि दो-दो आदित्य नजर आ रहे हैं। वह पुलिस को गुमराह करते दिख रहे हैं।

‘गुमराह’ एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है। आदित्य रॉय कपूर के अलावा ‘गुमराह’ के इस ट्रेलर में मृणाल ठाकुर पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार अदा करती दिख रही हैं। मृणाल के अलावा एक्टर रोनित रॉय भी नजर आ रहे हैं। पहली बार आदित्य और मृणाल एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले है।

‘थडम’ का हिंदी रीमेक है गुमराह

‘गुमराह’ तेलुगू फिल्म ‘थडम’ का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें, आदित्य हाल ही वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ में नजर आए थे। वेब सीरीज में आदित्य रॉय कपूर की परफॉर्मेंस की जनता से लेकर क्रिटिक्स तक ने तारीफ की थी।

 

Related Articles

Back to top button