ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, मशीन और ट्रक में लगाई आग

छत्तीसगढ़ : जगदलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर एक ओर जहां पुलिस विभाग से लेकर सीआरपीएफ व्यापक स्तर पर तैयारियों पर जुटा हुआ है। वहीं, छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर उत्‍पात मचाया है। नारायणपुर में सड़क निर्माण ने लगी वाहनों में आगजनी के बाद दंतेवाड़ा के किरंदुल थाना क्षेत्र के पढापुर में बुधवार रात करीब बारह बजे नक्सलियों ने रेलवे दोहरीकरण के कार्य में लगी एक पोकलेन मशीन में आग लगा दी। साथ ही यहां खड़ी दो अन्य मशीनों में भी नक्सलियों ने आगजनी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

मिली जानकारी के अनुसार 22-23 मार्च की रात्रि कुछ अज्ञात माओवादी कैडर द्वारा जिला दंतेवाड़ा के थाना बचेली के समीप पाढ़ापुर के पास रेलवे ट्रेक दोहरीकरण कार्य में उपयोग किये जा रहे एक जेसीबी मशीन और लौह अयस्क परिवहन में उपयोग किये जा रहे एक ट्रक में आग लगा दिया। इस दौरान बचेली के सुरक्षा बल आसपास जंगलों में सर्चिंग कर रहे थे। पुलिस जवानों को आते देख घटना को अंजाम दे रहे नक्सलियों द्वारा फायरिंग भी किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद से पुलिस जवानों के द्वारा लगातार आसपास के इलाके में सर्चिंग किया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button