ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पिछले विधानसभा चुनाव में मोदी आए थे तो भी छिंदवाड़ा में फर्क नहीं पड़ा था, शाह से भी नहीं पड़ने वाला : कमल नाथ

भोपाल ।    सत्‍ताधारी भाजपा इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में सेंध लगाने की पूरी कोशिश में है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 25 मार्च को होने जा रहे छिंदवाड़ा दौरे को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि कमल नाथ आश्‍वस्‍त हैं कि शाह के दौरे से विधानसभा चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी छिंदवाड़ा आए थे। उसके बाद भी कांग्रेस ने छिंदवाड़ा क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटें जीती थीं। अभी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। कमल नाथ बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इस दौरान मुंगावली से भाजपा से तीन बार विधायक रहे राव देशराज यादव के पुत्र यादवेंद्र यादव ने कांग्रेस की सदस्यता ली। अभी वह जिला पंचायत सदस्य हैं। यादवेंद्र यादव ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने के बाद पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। उन्हें विभिन्न तरीके से प्रताड़ित किया जा रहा है। वहां भाजपा के नेता कई तरह के अवैध कार्यों में लिप्त हैं। इस कारण अब भाजपा में रहने का कोई मतलब नहीं है।

Related Articles

Back to top button