ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

फिल्म ‘पुष्पा 2’ में इस बॉलीवुड एक्टर की हो सकती है एंट्री

अल्लु अर्जुन की सक्सेसफुल फिल्मों में से एक ‘पुष्पा: द राइज’ को रिलीज हुए डेढ़ साल बीत चुके हैं। पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई इस फिल्म को दुनिया के हर कोने से दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। पिछले साल दिसंबर में रूस में इस मूवी को रिलीज किया गया और वहां के लोगों ने भी अल्लु अर्जुन की इस मूवी की भरपूर तारीफ की है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दूसरा भाग भी जल्द ही आने वाला है। इसी के साथ मूवी की स्टार कास्ट को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

आंध्र प्रदेश में शूट हुआ टीजर

अल्लु अर्जुन और रश्मिका मंदाना को लेते हुए बनी ‘पुष्पा’ का सीक्वल कुछ ही महीनों में रिलीज होगा। फिल्म के लीड एक्टर अल्लु अर्जुन के जन्मदिन (8 अप्रैल) पर इसी दूसरे भाग की टीजर जारी किया जाएगा। फिल्म का मोस्ट अवेटेड टीजर आंध्र प्रदेश में शूट किया गया है। इसी के साथ इस पैन इंडिया फिल्म को लेकर एक और अपडेट सामने आई है।

अल्लु अर्जुन के साथ एक और कलाकार

रिपोर्ट्स के अनुसार, डायरेक्टर सुकुमार ने ‘पुष्पा 2’ का स्क्रीनप्ले फाइनलाइज कर लिया है। दूसरे भाग की कहानी में तेलुगू अभिनेता अल्लु अर्जुन के साथ ही एक बॉलीवुड सुपरस्टार के भी होने की चर्चा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘पुष्पा 2’ में किसी खान एक्टर या अजय देवगन की अदाकारी देखने को मिल सकती है। न सिर्फ स्टार कास्ट, बल्कि फिल्म का बजट भी पहले से दोगुना होगा।

इससे पहले अर्जुन कपूर के इस फिल्म में होने की aचर्चा थी। मगर बाद में मेकर्स ने ही इस बात का खंडन कर दिया। हालांकि, यह जरूर संभव है कि फिल्म में कोई एक बॉलीवुड स्टार जरूर होगा।

‘पुष्पा 2’ कब होगी रिलीज

‘पुष्पा 2’ अगले साल मार्च तक रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक मूवी में परफेक्शन लाने के लिए किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहते। वहीं, फिल्म की अन्य स्टार कास्ट की बात करें, तो पहले भाग की तरह इस भाग में भी रश्मिका मंदाना ही लीड एक्ट्रेस होंगी। इसके अलावा नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर फहद फासिल भी अहम रोल करते नजर आएंगे।

 

Related Articles

Back to top button