ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

आंधी से बिजली का तार टूटकर गिरा, पानी में करंट आने से दो की मौत

हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर की सब्जी मंडी के पास बारिश के साथ अचानक तेज आंधी आने से 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली का तार टूट कर पानी में गिर गया। यहां से गुजरते समय करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों फर्नीचर का काम करते थे और दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। दोनों के शव को सिविल अस्पताल में शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा।

शहर के सेक्टर-9 निवासी 25 वर्षीय आमिर पुत्र गुलफाम हसन और 28 वर्षीय शहनाज पुत्र मोहम्मददीन फर्नीचर का काम करते थे और अपनी दुकान बंद करके घर की तरफ आ रहे थे। दोनों अपनी बाइक से सब्जी मंडी के रास्ते सेक्टर 9 की तरफ जा रहे थे। बरसात व आंधी  के कारण अचानक 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूट गया।

बरसात के कारण सड़क पर पानी भरा था। रास्ता सही न होने के कारण दोनों पानी में गिर गए और करंट की चपेट में आ गए। इससे दोनों की करंट लगने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही बिजली निगम ऑफिस में भी दी।

बिजली निगम ने तुरंत बिजली सप्लाई काट दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। दोनों के शवों को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। सेक्टर-6 थाना प्रभारी सुनील ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को करवाया जाएगा। तार टूटने का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button