ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

धार। दुर्गम क्षेत्र में बसे आदिवासी समाज के लिए शुरू हुई नदी एंबुलेंस सेवा।

धार. मध्य प्रदेश सरकार ने नई पहल करते हुए धार में नदी एंबुलेंस सेवा की शुरूआत की है. सरकार ने नर्मदा नदी के किनारे बसे आदिवासी इलाकों के लोगों को राहत देने के लिए और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के मकसद से नदी एंबुलेंस सेवा शुरू की है. इसकी शुरूआत धार जिले के कुक्षी से की गई है. नदी एंबुलेंस की सौगात मिलने से नर्मदा किनारे बसे दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के आदिवासी जनजाति वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी. इस नदी एंबुलेंस का लोकापज़्ण करते हुए राज्य सरकार में मंत्री राजवर्धन सिंह ने बताया कि नदी में चलने वाली ये एंबुलेंस 100 किमी के रेडियस की दूरी तय करेगी. यह अलीराजपुर, धार और बड़वानी जिलों में अपने सेवाएं देगी. ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों का इलाज करेगी. इस एम्बुलेंस में प्राथमिक उपचार, 10 ऑक्सीजन सिलेंडर, किट और जरूरी दवाएं हमेशा मौजूद रहेंगी. वहीं मंत्री राजवर्धन सिंह ने बताया कि जहां से इस सेवा को शुरू किया गया है वहां से तीनों राज्यों की सीमा लग रही है इसलिए इससे न केवल मध्य प्रदेश बल्कि गुजरात और महाराष्ट्र के ज़िलों को भी लाभ होगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस एंबुलेंस का मुख्य उद्देश्य नर्मदा नदी की तलहटी में बसे हुए लोगों को आसानी से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. नदी एंबुलेंस तय समयनुसार चलेगी. ये एंबुलेंस बुधवार, गुरुवार को धार जिले के तटों पर रहेगी. शुक्रवार को आलीराजपुर जिले में तो रविवार को सरदार सरोवर के बैक वाटर के गांवों में यह चलाई जाएगी. हफ्ते में लगभग 4 से 5 दिन ये एंबुलेंस चलाई जाएगी. खास बात ये है कि 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली इस एंबुलेंस में हमेशा डॉक्टर मौजूद रहेंगे. जानकारी के अनुसार एमपी सरकार ने नर्मदा नदी के डूब क्षेत्रों में मरीजों के इलाज के लिए नदी एंबुलेंस की शुरुआत की है. नदी एंबुलेंस के जरिए आकस्मिक घटना दुर्घटना होने पर भी प्रभावितों को फौरन डॉक्टर की मदद मिल सकेगी, नदी एंबुलेंस के लिए एक नंबर भी जारी किया जाएगा, जिसे डायल करने पर एंबुलेंस फौरन मौके पर पहुंच जाएगी. इस नदी एंबुलेंस के शुरू होने से आदिवासी जिले के लोगों को बहुत राहत मिलने की उम्मीद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button