ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

पति ने दोस्तों के साथ मिलकर किए पत्नी के टुकड़े

नालंदा में एक बार फिर पति-पत्नी के रिश्ते के कत्ल की भायनक घटना सामने आई है। यहां पुलिस ने एक महिला का शव कई टुकड़ों में बरामद किया है। रविवार को थाना पुलिस ने महिला का शव कई टुकड़ों में गांव के डोमर खंधा से बरामद किया। खंधा में एक स्थान पर सिर तथा दो टुकड़े में एक टांग और हाथ गड्ढों में बिखरे मिले।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार अपनी पत्नी संगीता कुमारी (32 वर्ष) पर जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर में स्थित मायके की संपत्ति बेचने का दबाव बना रहा था। महिला इसके लिए राजी नहीं थी, जिसके बाद पति ने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली।

पति नीतीश कुमार ने दोस्तों के साथ मिलकर पहले अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी फिर शव को कई टुकड़ों में काट डाला। महिला के शव के कई टुकड़े डोमर खंधा से बरामद किया। खंधा में एक स्थान पर सिर तथा दो टुकड़े में एक टांग और हाथ गड्ढों में बिखरे मिले। शव के अन्य टुकड़ों को ढूंढने के लिए खोजी कुत्ते को बुलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

कई थाने की पुलिस टीम गेहूं और मक्के के खेत में शव के टुकड़ों को खोजती रही। शव के टुकड़े मिलने की सूचना पर संगीता के मायके नूरसराय थाना क्षेत्र बारा खुर्द से भी स्वजन पहुंच गए थे। वहीं, आरोपित पति घर छोड़कर फरार है।

हिलसा के डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद मौके पर पहुंचे और जांच अधिकारी को भिन्न-भिन्न बिंदुओं पर निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मामले के उद्भेदन में अपराध अनुसंधान विज्ञान प्रयोगशाला की टीम का सहयोग लिया जाएगा। शव के शेष टुकड़ों को ढूंढने की कोशिश जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्या की वजह संगीता की मायके की संपत्ति पर उसके पति की नजर थी।

 

Related Articles

Back to top button