ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

फसल ऋण की राशि चुकाने की तारीख 31 मई तक की जाए: कमलनाथ  

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखकर स्मरण कराया है कि प्रदेश में सहकारी समितियों से किसान क्रेडिट कार्ड के ऋणधारक किसान भाईयों को ऋण चुकाने के लिये 28 मार्च 2023 तक की समयसीमा नियत की गई है। किसान भाईयों एवं किसान संगठनों के अनुसार सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर उपार्जन का कार्य दिनांक 25 मार्च 2023 से प्रारंभ किया जाना संभावित है। इसके भुगतान की राशि खाते में अप्रैल-मई 2023 के मध्य जमा होगी। वर्तमान में किसान भाईयों के खाते में ऋण का भुगतान करने के लिये पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं है। वहीं किसान संगठनों द्वारा उपरोक्त स्थिति परिप्रेक्ष्य में फसल ऋण को जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाये जाने की मांग की जा रही है।

कमलनाथ ने पत्र में लिखा है कि उपरोक्त स्थिति को देखते हुए प्रदेश के अन्नदाता किसान भाईयों के हित में फसल ऋण की राशि चुकाने की तिथि को दिनांक 31 मई 2023 तक बढ़ाया जाना उचित होगा। इसलिए प्रदेश में किसान भाईयों के फसल ऋण की राशि के भुगतान की अंतिम तिथि को बढ़ाये जाने हेतु आवश्यक आदेश जारी कराने का कष्ट करें।

Related Articles

Back to top button