ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

रील्स बनाने में गई जान, कॉलेज की छत से गिरकर स्टूडेंट की मौत

बिलासपुर| बिलासपुर में रील्स बनाने के चक्कर में एक स्टूडेंट की कॉलेज की छत से गिरकर मौत हो गई। क्लास न होने पर वह अपने दोस्तों के साथ छत पर जा पहुंचा था। हालांकि, पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

बिलासपुर में रील्स बनाने के दौरान कॉलेज की छत से गिरकर स्टूडेंट की मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक स्टूडेंट दोस्तों के साथ रील बनाने के लिए कॉलेज की छत पर चढ़ा था। इसी बीच रील बनाने के दौरान उसका पैर स्लीप हो गया और स्टूडेंट छत से नीचे गिर गया। जिससे उसके सिर पर चोट लगी और स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई। सरकंडा पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जहां जांजगीर के रहने वाले 20 वर्षीय आशुतोष शहर में रहकर साइंस कॉलेज में पढ़ाई करता था। आशुतोष सेकेंड इयर का छात्र था। बताया जा रहा है, कि आशुतोष रोजाना की तरह कॉलेज पहुंचा था। क्लासेस नहीं होने के कारण वो दोस्तों के साथ कैंपस में ही घूमते-घूमते रील बनाने के लिए कॉलेज की छत पर चढ़ गया।

इस दौरान आशुतोष रील बनाने के लिए छत के छज्जे और छत में अलग-अलग जगहों पर पोज दे रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर स्लिप हो गया और वो छत से सीधे नीचे ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरा। हादसे में सिर में गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इधर स्टूडेंट की मौत की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। जिसपर सरकंडा पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी सरकंडा फैजूल शाह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button