ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भिंड एसपी आफिस में पुलिस के जवान ने फाड़ी अपनी बर्दी कहा नही होती सुनवाई क्या करूंगा इस वर्दी का।

भिंड के एसपी ऑफिस में एक जवान ने गुस्से में अपनी वर्दी फाड़ दी। मामला यह था कि जवान का कुछ लेन-देन का विवाद गांव के कुछ लोगों से चल रहा था। ये लोग जवान से उधारी का पैसा मांगने आए थे, तभी दोनों में कोई विवाद हो गया। इसी समय जवान ने उधारी का पैसा लेने आए व्यक्ति का मोबाइल छीनते हुए धमकाया। इस बात की शिकायत डीएसपी हेडक्वार्टर अरविंद शाह के पास आई थी। डीएसपी हेडक्वार्टर ने मामले की सुनवाई की। उन्होंने, जवान सुल्तान सिंह को बुलाया और उसे डांटते हुए पूछा-तुमने मोबाइल कैसे छीना? ये बात जवान को खल गई और वो हाइपर हो गया। गुस्साएं जवान ने वर्दी फाड़ दी। इसके बाद एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे भी मौके पर आ गए। ये ड्रामा एसपी ऑफिस में करीब दो से ढाई घंटे चलता रहा। ये है मामला दरअसल, उत्तरप्रदेश के जालौन जिले के बावली के रहने संदीप सिंह राठौड़ का पुलिस लाइन में रहने वाले आरक्षक सुल्तान सिंह (दोनों ही पड़ोसी गांव का रहने वाले हैं) के परिवार से पुराना लेन-देन चला आ रहा था। संदीप, अपना पैसा लेने के लिए भिंड आया। वो, आरक्षक सुल्तान सिंह के घर चला गया। इसी समय आरक्षक ने धमकाते हुए संदीप का मोबाइल छीन लिया। इस बात की शिकायत संदीप सिंह ने गुरुवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित में की। इस मामले की सुनवाई करते हुए दोपहर करीब ढाई से पौने तीन बजे डीएसपी हेडक्वार्टर अरविंद शाह ने पुलिस लाइन में तैनात आरक्षक सुल्तान सिंह को बुलवाया। शिकायत कर्ता संदीप की मौजूदगी में जवान से बातचीत की। तभी दोनों के बीच डेढ़ लाख रुपए उधार का लेन देन की बात सामने आई। संदीप ने यह भी बताया कि सुल्तान सिंह व उसके परिवार से पैसों का लेनदेन काफी समय से चला आ रहा है। वह पैसे लेकर हर बार लौटाते रहे है, लेकिन इस बार पैसे नहीं दे रहा है। वो, पुलिस लाइन में सुल्तान के पास पैसे लेने गया तो उसके साथ अभद्रता की गई और मोबाइल छीन लिया गया। ये सब डीएसपी शाह के चेम्बर के अंदर चल रहा था। इस बात पर डीएसपी हेडक्वार्टर शाह ने पूछा कि तुमने मोबाइल कैसे छीना? ये बात सुनते ही जवान सुल्तान सिंह आवेश में आ गया। गुस्साते हुए डीएसपी शाह के चैंबर में वर्दी फाड़ दी और मैदान में आकर चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। खाकी वर्दी धारी जवान को अर्धनग्न अवस्था में चीखता चिल्लाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपनी फरियाद पुलिस को सुनाने आए आवेदकों ने देखा। आवेदकों से पुलिस के जवान चीखते चिल्लाते हुए सुनवाई न होने का आरोप लगाया और हंगामा खड़ा कर दिया। जवान द्वारा हंगामे किए जाने की जानकारी लगते ही एएसपी खरपुसे अपने चैम्बर से बाहर निकले और वे जवान को अपने साथ चैम्बर में ले गए। पूरे मामले को सुना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button