ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पायलटों ने खाई गुजिया, उड़ान भरने से रोका 

नई दिल्ली । स्पाइसजेट एयरलाइन के दो पायलटों को होली पर उड़ान भरने के दौरान कॉकपिट में कथित तौर पर गुजिया खाने और पेय पदार्थ पीने के बाद उड़ान भरने से रोक दिया गया। यह चूक कथित तौर पर 8 मार्च को दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट के दौरान हुई, इस दिन पूरे देश में रंगों का त्योहार होली मनाया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर में इन पायलटों में से एक को होली पर बनाई जाने वाले खास स्‍वीट डिश-गुजिया,और पेय पकड़े हुए दिखाया गया है जबकि दूसरी गुजिया कप के पास प्याले के पास रखी हुई है।
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने रिपोर्टों के हवाले से कहा था कि इन दोनों पायलटों को इस बात की जांच के लिए रोस्टर से हटा दिया गया कि क्या उन्होंने फ्लाइट को खतरे में डाला? प्रवक्ता ने कहा, दोनों पायलटों को जांच होने तक रोस्टर से हटा दिया गया है। स्पाइसजेट के कॉकपिट के अंदर भोजन के लिए सख्त नीति है, जिसका सभी फ्लाइट क्रू पालन करते हैं। जांच पूरी होने पर उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button