ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नर्मदा के बड़े पुल से धार के युवक ने लगाई छलांग, लोगों ने बचाया

बड़वानी ।   जिला मुख्यालय से करीब पांच किमी दूर नर्मदा नदी के बड़े पुल से शुक्रवार को एक युवक ने छलांग लगा दी। उसे वहां मौजूद इंटेकवेलकर्मी ने लाइफ सपोर्ट सिस्टम से उस युवक को बचा लिया। लोगों के अनुसार बड़वानी के समीप छोटी कसरावद नर्मदा पुल से एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते छलांग लगा दी। वहीं नर्मदा में कूदे व्यक्ति को देख नगर पालिका इंटकवेल कर्मी बबलु डोडवे ने लाइफ सपोर्ट रिंग नर्मदा में फेंक व्यक्ति की जान बचाई। मौके पर एसडीआरएफ टीम के आने के पहले ही नाविकों द्वारा नर्मदा में कूदे करण पुत्र अमृतलाल निवासी सिरसी जिला धार को नर्मदा से बाहर निकाला, जिसे एसडीईआरएफ टीम द्वारा अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। गौरतलब है की छोटी कसरावद नर्मदा पुल सुसाइड पाइंट बन गया है। इसके चलते कूदने वालों की जान बचाने पुल पर जाली लगवाने की मांग कई संगठनों द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button