ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

राम रहीम का ऐलान, चुनाव में कोई पार्टी का समर्थन नहीं करेगा डेरा सच्चा सौदा 

 

चंडीगढ़ । डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने राजनीति से दूर होने की घोषण की है। राम रहीम ने अपने डेरे के पॉलिटिकल विंग को भंग कर अपने अनुयायियों से कहा है कि अब डेरे का कोई राजनीतिक विंग नहीं होगा। इससे पहले पॉलिटिकल विंग फैसला करता था कि चुनाव में किस पार्टी का समर्थन करना है।
डेरा सच्चा सौदा के पॉलिटिकल विंग का गठन वर्ष 2007 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव से एक साल पहले किया गया था। राम रहीम को 2017 में पहली बार सजा होने के बाद पिछले कुछ चुनाव में डेरा बीजेपी का समर्थन करता रहा है। लेकिन डेरा कभी खुलकर समर्थन नहीं करता है और मतदान से 24 घंटे पहले अपने अनुयायियों को संदेश पहुंचाता रहा है। अब 2024 के लोकसभा चुनाव से 9 महीने पहले डेरा प्रमुख राम रहीम ने पॉलिटिकल विंग भंग करने का फैसला लिया है।
सूत्रों की मानें तब राम रहीम चाहता हैं कि डेरा अब समाजसेवा से जुड़े कामों पर ध्यान दे। राम रहीम के जेल से पैरोल पर बाहर आने को लेकर सियासी पार्टियां बीजेपी पर हमले करती रहती हैं। इसी तरह के विवाद से बचने के लिए राम रहीम ने पॉलिटिकल विंग भंग किया है।

Related Articles

Back to top button