मुख्य समाचार
मुरैना जिला जैल में किया गया टीबी (क्षय) केंप का आयोजन।
मुरैना। जिला जेल में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान के तहत टीबी केस खोजने हेतु डॉ राकेश शर्मा मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्यअधिकारी जिला मुरैना के मार्गदर्शन में जिला क्षय अधिकारी मुरैना डॉ पदमेश उपाध्याय के निर्देशानुसार जिला जेल मुरैना में कैदियों में टीवी रोग खोजने हेग ऐ सी एफ गतिविधि की,जिसमे जेल में उपस्थित कुल 273 कैदियों की स्क्रीनिंग कर 42 कैदियों का खंखार परीक्षण हेतु सेम्पल कलेक्शन किया । बलगम के नमूनों की जांच में अगर टीबी की बीमारी पाई जाती है तो उनको राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अनुसार निशुल्क उचित दवाइया उपलब्ध कराई जाएंगी एवं परीक्षण ,पोषण सहायता राशि का लाभ दिया जायेगा साथ ही टीबी का फैलाव रुकेगा। जेल में उपस्थित समस्त स्टाफ एवं कैदियों समक्ष क्षय की जानकारी दी गई जिसमे टीवी क्या है,इसके लक्षण क्या है, उपचार क्या है, भारत शासन द्वारा टीवी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन की योजना चलाई जा रही है उसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है जो टीबी से ग्रसित व्यक्ति द्वारा खाँसने,छीकने के दौरान कमजोर इम्युनिटी वाले व्यक्तियों के सम्पर्क में आने से उन व्यक्तियों में माइको बेक्टिरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक बैक्टीरिया के कारण फेलती है अगर किसी को दो सप्ताह या उससे अधिक समय से खांसी है,कफ में खून आता हो या वजन कम हो रहा है,भूख नहीं लग रही हो,हल्का बुखार आ रहा है अगर किसी को इस प्रकार लक्षण है टीवी की बीमारी की संभावना हो सकती है इस प्रकार के किसी व्यक्ति को लक्षण दिखाई दें तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में परीक्षण करवाना चाहिए और जांच रिपोर्ट में क्षय की बीमारी आती है राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत डॉट्स पद्दति द्वारा का इलाज किया जाता है उन्होंने साथ ही बताया कि भारत सरकार द्वारा 2025 तक भारत को टीवी मुक्त करने का निर्णय लिया गया है उसी के तहत शासन द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है जिसमें निक्षय मित्र,निक्षय पोषण योजना ,डीबीटी योजना आती हैं जेल केम्प में जेल अधीक्षक ओ पी पांडे , जिला क्षय केन्द्र मुरैना से वरिष्ठ प्रयोशाला पर्यवेक्षक जितेंद्र सिंह नरवरिया,लेब टेक्नीशियन नरेंद्र शर्मा ,जिला जेल से फार्मासिस्ट श्रीमती सपना तिवारी कैंप के दौरान उपस्थित रहे जिला जेल स्टाफ के सहयोग से आयोजित किया गया।



