ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

शीतला अष्टमी पर माता को लगाया ठंडे पकवानों का भोग, रातभर चली गीदड़ प्रतियोगिता

चैत्र कृष्ण| चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी यानी बुधवार को लोकपर्व बास्योड़ा भक्ति भाव से मनाया गया। शीतला माता की पूजा की गई। ठंडे पकवानों से का भोजन ग्रहण किया गया। साथ ही प्रसादी भी चढ़ाई गई।

राजस्थान में चैत्र कृष्ण पक्ष अष्टमी यानी बुधवार को लोकपर्व बास्योड़ा भक्ति भाव से मनाया गया। महिलाएं सुबह से मंगल गीत गाते हुए शीतला माता के मंदिर में पहुंचीं। इस मौके पर घरों और मंदिरों में सुख-समृद्धि एवं आरोग्य की कामना से शीतलामाता की पूजा-आराधना की गई। इसके बाद महिलाओं ने माता की कहानी सुनी। इस दौरान शीतला माता की जल, दूध, दही, हल्दी, अक्षत आदि से पूजा कर ठंडे पकवानों का भोग अर्पित किया। घरों में भी लोग ठंडे पकवानों का ही सेवन करेंगे। इससे पूर्व मंगलवार को राधांपुआ मनाया गया। इसमें बास्योड़े पर शीतला माता की पूजा के लिए घरों में पुआं-पकोड़ी, रोटी- राबड़ी, कढ़ी, चकी, पापड़ी, पेठा, सरकरपारा मूंगथाल, सहित अनेक प्रकार के पकवान बनाए गए।

शील की डूंगरी पर आज भरेगा मेला

शीतला अष्टमी के मौके पर बुधवार को चाकसू में शील की डूंगरी पर शीतला माता का मेला आयोजित होगा। इसमें स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दराज के गांवों से श्रद्धालु शीतला माता को ढोक लगाने पहुंचेंगे। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से 300 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button