ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ महासमुंद में ईंट भट्ठे में काम कर रहे पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत ।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक ईंट भट्ठे में दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बीमार हो गया. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया ​जिले के गढफूलझर गांव में ईंट भट्ठे के ऊपर सो रहे पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि मंगलवार रात छह मजदूर मिट्टी की ईंटों को पकाने के लिए चबूतरे की तरह बनाए गए ढांचे के ऊपर सो गए थे. ढांचे में आग लगी हुई थी. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार सुबह जब अन्य मजदूरों ने उन्हें उठाया, तब वे नहीं जागे. बाद में मजदूरों ने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों और पुलिस को दी. पुलिस ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और पांचों मृत मजदूरों के शवों तथा बीमार मजदूर को अस्पताल भेजा. पुलिस को आशंका है कि मजदूरों की मौत दम घुटने के कारण हुई है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. मृतकों की पहचान गंगाराम बीसी, दशरथ बीसी, सोनाचंद भोई, वरुण बरिहा और जनक राम बरिहा के रूप में की गई है. वहीं, घटना में मनोहर बीसी नामक का मजदूर घायल है. यही सभी सभी मजदूर गढ़फुलझर गांव के रहने वाले हैं. घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है. बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि घटना के वक्त मजदूर ईंट भट्ठे पर सो रहे थे. प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मजदूर जहां सो रहे थे, वहां ईंट भट्ठे में कच्चे ईंट को पकाने का काम चल रहा था. इसी दौरान वहां से निकलने वाले धुएं की चपेट में आने से पांचों मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button