ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भारत की स्वतंत्रता का यह इतिहास महिलाओं के पराक्रम के बिना अधूरा : शिंदे 

नई दिल्ली । स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, प्रशासन इसतरह के विविध क्षेत्रों में महिलाओं ने बेहतर काम कर राज्य के विकास में बड़ा योगदान देकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है, यह प्रतिपादन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया। कार्यक्रम में विधायक रवींद्र फाटक (वीडियो कॉन्फ्रेंस), पद्मश्री राहीबाई उपेरे, जिलाधिकारी गोविंद बोडके, जिला पुलिस अधीक्षक बाळासाहेब पाटिल, विश्वास फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विश्वास वळवी एवं वरिष्ठ अधिकारी व नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि भारत की स्वतंत्रता का यह इतिहास महिलाओं के पराक्रम एवं उनकी गाथा के बिना पूरा नहीं हो सकता। राजमाता जिजाऊ, सावित्रीबाई फुले, रमाबाई रानडे ने समाज के अपना योगदान देकर समय बहुत संघर्ष किया है। उनके संघर्ष से आज की पीढ़ी को प्रेरणा मिल रही है।

उन्होंने बताया कि लड़कियों के सक्षमीकरण के लिए लेक लाडकी योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पिले और केशरी रंग के कार्डधारक लड़कियों को इस योजना का लाभ होगा। लड़की का जन्म होने के बाद 5 हजार रुपये, पहली कक्षा में प्रवेश लेने के बाद 4 हजार रुपये, कक्षा छठवीं में 6 हजार रुपये, 11 वीं कक्षा में प्रवेश लेने के बाद 8 हजार रुपये और लड़की जब 18 साल की होगी, तब उसे 75 हजार रुपये निधि देने का निर्णय सरकार ने लिया है। उन्होंने कहा कि पहले नौकरी करने वाली महिलाओं को 10 हजार रुपये व्यवसाय कर भरना पड़ता था। अब इस कर की व्याप्ति बढाकर 25 हजार रुपये की गई है। जिससे 25 हजार आय (उत्पन्न) रहने वाली महिलाओं को व्यवसाय कर नहीं भरना पड़ेगा।

साथ ही राज्य परिवहन महामंडल के बस में 50 फीसदी रियायत भी महिलाओं को दी गई है। महिला बचत गुटों के लिए ई-बिजनेस प्लॅटफॉर्म तैयार किया गया है और विशेष जल्द गती न्यायालयों के सीटों की मंजूरी दी गई है। इसके लिए राज्य सरकार ने 65 करोड़ रुपये का प्रावधान करने की बात मुख्यमंत्री शिंदे ने इस दौरान कहीं। मुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि ‘माता सुरक्षित तब घर सुरक्षित’ यह अभियान राज्यभर में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 4 करोड़ 50 लाख महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई है। ‘महिला आयोग अपने द्वार’ इस संकल्पना पर आधारित महिलाओं की समस्याओं का निराकरण करने के लिए 11 जिलों में जन सुनवाई पूरी की गई है। साथ ही राज्य में विविध जगहों पर हिरकणी कक्ष की स्थापना की गई है। ठाणे जिले में 60 हिरकणी कक्ष बनाएं गए है।

Related Articles

Back to top button