ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर में मेयर सम्मेलन शुरू, देश के 15 राज्यों से पहुंचे महापौर

बुरहानपुर। आल इंडिया काउंसिल आफ मेयर्स (एआइसीएम) का 52वां दो दिवसीय सालाना सम्मेलन आज से बुरहानपुर में शुरू हो गया है। इसमें 15 राज्यों के 32 महापौर व अन्य अधिकारी शामिल हो रहे हैं। पहले दिन आज सोमवार को बहादरपुर मार्ग स्थित निजी होटल में उद्घाटन सत्र हुआ। दोपहर भोज के बाद संगठन की सालाना बैठक होगी। दो बैठकों के बाद सभी महापौर शाम राजघाट पहुंचेंगे और ताप्ती नदी का पूजन करेंगे।

आगरा के महापौर कर रहे अध्यक्षता

जिन राज्यों से महापौर बैठक में शामिल हो रहे हैं, उनमें तमिलनाडु, तेलंगाना, जम्मू, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्य शामिल हैं। दोनों बैठकों का नेतृत्व एआइसीएम के कार्यकारी अध्यक्ष और आगरा के महापौर नवीन जैन कर रहे हैं।

बुरहानपुर महापौर ने की तैयारी

बुरहानपुर की महापौर माधुरी पटेल और निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव ने दो दिवसीय आयोजन की रूपरेखा तय की है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन सत्र में महापौर के अधिकारों, समस्याओं सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। दूसरे राज्यों के महापौर उनके यहां की मौजूदा व्यवस्था से भी अवगत कराएंगे।

Related Articles

Back to top button