ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

Bad Cholesterol की वजह से नसें होने लगी ब्लॉक

 ब्लड वेसेल्स में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना सेहत के लिहाज से एक अच्छी बात नहीं मानी जाती, क्योंकि इससे कई अन्य बीमारियों का खतरा पैदा हो जाता है, इसलिए डाइट में बदलाव जरूरी है.

How To Lower Cholesterol Level: बैड कोलेस्ट्रॉल को एक साइलेंट किलर के तौर पर जाना जाता है, जब ये हमारे खून जमा होने लगता है तो ब्लड फ्लो में रुकावट आने लगती है, ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर की शुरुआत होती. इसके बाद मोटापा, हार्ट अटैक, कोरोनरी आर्टरी डिजीज, ट्रिपल वेसल डिजीज और डायबिटीज जैसे जटिल बीमारियों का खतरा पैदा हो जाता है. ग्रेटर नोएडा के GIMS अस्पताल में कार्यरत मशहूर डाइटीशियन आयुषी यादव (Ayushi Yadav) ने  बताया कि अगर अपनी डेली डाइट में जरा सा बदलाव करेंगे तो इससे काफी हद तक हाई कोलेस्ट्रॉल पर लगाम लगेगी.

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए डाइट में करें ऐसे बदलाव

1. ग्रीन टी पिएं

रोजाना पी जाने वाली नॉर्मल चाय में चीनी की मात्रा रहती है जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हैं, इसकी जगह आप ग्रीन टी को तरजीह दें क्योंकि ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, और इसकी मदद से बढ़ता वजन और बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो जाता है.

2. फल और सब्जियां खाएं

भारत समेत कई देखों में ऑयली फूड्स खाने का चलन काफी ज्यादा है, कई बार तो खतरनाक सेचुरेटेड फैट का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत को बिगाड़ने का काम करते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप हेल्दी फूड्स ही खाएं. आप डेली डाइट में ताजे फल और सब्जियों का सेवन बढ़ा दें क्योंकि इनमें सॉल्युबल फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है.

3. सोयाबीन खाएं

खून में गंदा कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप प्रोटीन का सेवन बढ़ा सकते हैं इसके लिए आप डेली डाइट में सोयाबीन को शामिल करें क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट भी पाया जाता है. हालांकि प्रोटीन कई नॉन वेज प्रोडक्स से भी मिलता है, लेकिन उससे शरीर में फैट बढ़ जाता है.

4. इन मसालों का करें सेवन

भले ही आप कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए हेल्दी फूड का इंटेक बढ़ा दें, लेकिन मसालों का सेवन कम नहीं करना चाहिए. हल्दी, अदरक, दालचीनी और लहसुन जैसे मसाले आपके काफी काम आ सकते हैं क्योंकि ये आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होते हैं और इसकी मदद से नसों में प्लाक कम होने लगता है.

Related Articles

Back to top button