ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

दो किलोमीटर तक गाड़ी में टक्कर मारने वाले चार युवक गिरफ्तार

गुरुग्राम। गुरुग्राम होली वाले दिन शाम को एक गाड़ी में दो किलोमीटर तक गाड़ी में युवक की गाड़ी में टक्कर मारकर और बीच सड़क युवक के साथ मारपीट करने के मामले में सेक्टर-65 थाना पुलिस ने चार आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान विकास, अंकित,अरुण व राकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से एक वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपियों का पीड़ित के साथ झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर उन्होंने उसके साथ मारपीट की। एसीपी क्राइम प्रीतपाल ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे,उसी हिसाब से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि होली वाले दिन दिल्ली निवासी तीन युवक गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। शाम करीब पांच बजे जब वह वापस दिल्ली जा रहे थे, तभी चार कार में सवार 15-20 युवकों ने उन पर हमला कर दिया था। पहले तो कई किलोमीटर तक उनकी कार में टक्कर मारी गई। बाद में घाटा के पास कार को जबरन रुकवाकर उसमें से एक युवक को उतारकर उसकी लाठी-डंडों और लोहे के सरियों से पिटाई की थी। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Related Articles

Back to top button