ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

इस मंत्री से शादी करेंगी IPS ज्योति यादव

 पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस मानसा की एसपी ज्योति यादव के साथ विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनका विवाह श्री आनंदपुर साहिब में होगा। ज्योति यादव 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और उनका परिवार गुरुग्राम में रहता है। वहीं पेशे से वकील 32 साल के हरजोत बैंस श्री आनंदपुर साहिब के गंभीरपुर गांव के हैं। बैंस आप पंजाब की युवा शाखा का नेतृत्व कर चुके हैं। 2014 में चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय से बीए एलएलबी (ऑनर्स) की। 2018 में बैंस ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून में प्रमाण पत्र भी लिया।

पंजाब कैडर की आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव पिछले साल उस समय चर्चा में आई थी जब उनकी लुधियाना दक्षिण की आप विधायक राजिंदरपाल कौर छीना के साथ सार्वजनिक बहस हो गई थी। छीना ने यादव पर उन्हें बताए बिना उनके विधानसभा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाने का आरोप लगाया था। ज्योति यादव उस समय लुधियाना में सहायक पुलिस आयुक्त नियुक्त थी।

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के साथ ही पार्टी के अविवाहित मंत्रियों-विधायकों ने गृहस्थी बसा लेने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार बनने के बाद सबसे पहले पिछले साल जुलाई में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ विवाह किया था। पहली पत्नी से तलाक के बाद भगवंत मान का यह दूसरा विवाह है।

इसके बाद सात अक्तूबर 2022 को संगरूर से आप विधायक 27 वर्षीय नरेंद्र कौर भराज भी पार्टी के कार्यकर्ता मनदीप सिंह लखेवाल के साथ विवाह-बंधन में बंध गईं। इसी साल 26 जनवरी को फाजिल्का से आप विधायक 31 वर्षीय नरिंदर पाल सिंह सावना ने खुशबू सावनसुख के साथ विवाह किया।

30 जनवरी को फिरोजपुर के विधायक 62 वर्षीय रणवीर सिंह भुल्लर ने अमनदीप कौर गोंसल से विवाह रचाया। रणवीर भुल्लर का यह दूसरा विवाह है। उनकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है। इनके अलावा बाघा पुराना से विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद, सूबे के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और आप सांसद राघव चड्ढा अभी अविवाहित हैं।

 

Related Articles

Back to top button