ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

दीपिका ने रेड कार्पेट पर इन लुक्स के साथ मचाया तहलका

ऑस्कर अवॉर्ड 2023 की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन 12 मार्च को होने जा रहा है। पहली बार भारत से कोई सेलिब्रिटी इस अवॉर्ड को प्रेजेंट करने जा रहा है। बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण को इस खास पल का साक्षी बनने के लिए चुना गया है। इस खास मौके पर दीपिका की ड्रेस और उनका लुक देखने के लिए फैंस बेताब हैं। हमेशा से ही एक्ट्रेस के रेड कार्पेट लुक ने लोगों का दिल जीता है। तो चलिए आज बॉलीवुड हसीना दीपिका पादुकोण के अब तक के रेड कार्पेट लुक पर एक नजर डालते हैं।

कान्स 2022 में दिखा गॉर्जियस लुक

कान्स 2022 में दीपिका पादुकोण के शानदार फ्लोर-लेंथ गाउन में ब्लैक और गोल्ड के पैटर्न थे, जिसने इसे एक शानदार और शाही लुक दिया। उन्होंने ब्लैक फर स्लीव्स वाले मैचिंग शोल्डर गियर के साथ पेयर करके ग्लैम कोशेंट को काफी खूबसूरती के साथ पेश किया था। उनका ये लुक काफी बेहतरीन था। अपने मेकअप के लिए, दीपिका ने स्मोकी आई लुक और न्यूड-ब्राउन लिप शेड चुना, जबकि उनके स्लीक शोल्डर-लेंथ बालों ने उनके लुक को कंप्लीट किया।

सब्यसाची की ड्रेस में दीपिका ने जीता दिल

दीपिका पादुकोण ने कान्स 2022 में ही सब्यसाची की ड्रेस पहन लोगों का दिल जीता। उन्होंने सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई ब्लैक और गोल्ड साड़ी पहन रेट्रो लुक अपनाया था। इसके साथ उन्होंने स्लीव लैस ब्लाउज और गोल्डन हैंडबैग पेयर किया था।

गॉर्जियस ऑरेंज गाउन लुक

दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में गॉर्जियस रेड कार्पेट लुक अपनाया और ये साबित कर दिया कि उनका रेड कार्पेट लुक किसी से कम नहीं है। इस दौरान उन्होंने ऑरेंज कलर का गाउन पहना था। जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।

पर्ल नेकपीस के साथ व्हाइट साड़ी ने लूटा फैंस का दिल

कान्स 2022 में दीपिका अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिज़ाइन की गई एक कस्टम आइवरी रफल्ड साड़ी में भी नजर आईं। उनके इस लुक की हर किसी ने तारीफ की। भारतीय पहनावा साड़ी को दीपिका ने रेड कार्पेट पर काफी खूबसूरती से पेश किया था। डिजाइनर साड़ी और ब्लाउज के साथ दीपिका ने पर्ल नेकपीस कैरी किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

ड्रामेटिक ग्रीन रफल्ड ड्रेस

दीपिका पादुकोण ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में इतालवी फैशन हाउस Giambattista Valli द्वारा डिजाइन कस्टम-मेड लाइम ग्रीन रफल्ड गाउन में शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ उन्होंने फिटेड चोली के साथ एक गहरी प्लंजिंग नेकलाइन, ड्रामेटिक पफ्ड स्लीव्स और कैस्केडिंग रफल्स के साथ एक फ्लोइंग स्कर्ट पहनी थी। उनके इस लुक की लोगों ने खूब तारीफ की थी।

ब्राइट पिंक रफल्ड गाउन में दीपिका

कान्स 2018 के लिए दीपिका पादुकोण का गुलाबी रफल्ड गाउन लुक एक बेहतरीन शोस्टॉपर था। एक्ट्रेस ने आशी स्टूडियो द्वारा डिजाइन कस्टम-मेड गाउन पहना था, जिसमें ड्रामेटिक रफल्स थीं। इसमें ऑफ-शोल्डर नेकलाइन और फिटेड चोली ने उनके कर्व्स को निखारा, जबकि बोल्ड फ्यूशिया कलर ने रेड कार्पेट पर उनकी शानदार उपस्थिति दर्ज करवाई। दीपिका ने अपने बालों और मेकअप को स्लीक बन और सॉफ्ट पिंक लिप्स के साथ सिंपल रखा था।

मेट गाला में जैक पोसेन गाउन में दीपिका

दीपिका पादुकोण का मेट गाला 2019 का लुक एक हेड-टर्नर था, जिसमें उन्होंने कस्टम जैक पोसेन गाउन पहना था। उनके पिंक बॉल गाउन में लेयर्ड रफल्ड स्कर्ट थी, जो बार्बी डॉल की याद दिला रही थी। एक्ट्रेस ने अपने लुक को हाई पोनीटेल, डायमंड इयररिंग्स के साथ गुलाबी हेयर एक्सटेंशन के साथ पूरा किया। उनका पूरा लुक बोल्ड और खूबसूरत था जिसने उन्हें इस फंक्शन की सबसे गॉर्जियस एक्ट्रेस के रूप में पहचान दिलाने में मदद की।

 

Related Articles

Back to top button