मुख्य समाचार
मुरैना। बैंकों के बाहर नहीं है पार्किंग रोजाना होता है ट्रैफिक जाम।
मुरैना। शहर में संचालित बैंकों के पास पार्किंग व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यहां आने वाले उपभोक्ता द्वारा गाड़ी सड़क पर ही खड़ी की जा रही हैं। इस कारण सड़क पर दूसरे वाहनों के लिए जगह नहीं बचती और दिन भर ट्रैफिक जाम का सिलसिला चलता है। इससे हर रोज करीब हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि इस समस्या की ओर बैंक प्रबंधन भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। मुरैना राधिका पैलेस के पास एचडीएफसी बैंक पर लगा रहता है बाहनो का जमावड़ा



