ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

एसीबी ने मंडी सचिव को 25 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, टीम ने घर पर भी मारा छापा

परिवादी की शिकायत पर एसीबी की टीम ने बूंदी जिले की केशोरायपाटन कृषि उपज मंडी के सचिव को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी रिश्वत नहीं देने पर एफपीओ का लाइसेंस नहीं दे रहा था।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) बूंदी इकाई टीम ने शुक्रवार को कृषि उपज मंडी केशोरायपाटन के सचिव को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी सचिन नरेंद्र कुमार सोनी परिवादी से 25 हजार रुपये की घूस ले रहा था, इस दौरान एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नरेंद्र सोनी के घर और अन्य ठिकानों पर भी एसीबी की टीम ने दबिश दी।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेंद्र प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की बूंदी इकाई को एक परिवादी ने शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि  एफपीओ के लिए माल खरीदने का लाइसेंस जारी करने के लिए केशोरायपाटन कृषि उपज मंडी के सचिव नरेंद्र कुमार सोनी 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। रिश्वत नहीं देने पर लाइसेंस नहीं दिया जा रहा है।

शिकायत पर एसीबी कोटा पुलिस अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव के सुपरविजन और एसीबी बूंदी इकाई के उप अधीक्षक ज्ञानचंद के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया गया। जिसके बाद शुक्रवार को टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेंद्र कुमार सोनी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके घर और अन्य ठिकानों पर भी छापा मारा गया है। एसीबी ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Back to top button