ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंचे एंडी मरे, हासिल की जीत

तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। मरे ने तीन घंटे 12 मिनट तक चले पहले दौर के मुकाबले में अजेंटीना के टॉमस मार्टिन एचेवेरी को 6-7 (5), 6-1, 6-4 से हरा दिया। 35 साल के मरे पहला सेट गंवा बैठे थे और लग रहा था कि वह उलटफेर का शिकार हो जाएंगे। लेकिन 2009 इंडियन वेल्स के उप विजेता मरे दूसरा सेट 6-1 और तीसरा सेट 6-4 से जीतकर अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहे।

मैच के बाद एंडी मरे ने कहा, ”मैं यह मैच जीतकर खुश हूं। मुझे कड़े मुकाबले पसंद हैं। मैं रुकना नहीं चाहता हूं।” वहीं, अन्य मैचों में स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी स्टेन वावरिंका ने हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट में अच्छी वापसी करते हुए क्वालिफायर एलेक्जेंडर युकिक को 6-4, 1-6, 6-1 से शिकस्त दी।

37 साल के वावरिंका पैर में चोट के ठीक होने के बाद इस खेल में वापसी कर रहे हैं। वह अपने करिय.र में विश्व के नंबर तीन खिलाड़ी रह चुके हैं, जबकि अभी उनकी रैंकिंग 100 है। महिला खिलाड़ियों में 2021 की यूएस ओपन की विजेता एम्मा राडूकानू जनवरी के बाद टेनिस कोर्ट पर उतरी हैं और उन्होंने दानका कोवनिक को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हरा दिया।

 

Related Articles

Back to top button