ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान 10 मार्च को शिवपुरी में पर्यटन संवर्धन कार्यक्रम में होंगे शामिल

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि माधव राष्ट्रीय उद्यान सहित शिवपुरी में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की पर्याप्त संभावनाएँ विद्यमान हैं। उद्यान में प्राकृतिक बाघों का समृद्ध इतिहास रहा है। बाघों के पुनर्स्थापन से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियाँ बढ़ने से रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री चौहान 10 मार्च को शिवपुरी में लाड़ली बहना संवाद और पर्यटन संवर्धन कार्यक्रम के लिए जारी तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व भवन हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव वन जे.एन. कंसोटिया, वन बल प्रमुख आर.के. गुप्ता उपस्थित थे। शिवपुरी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक वर्चुअली शामिल हुए।

लाड़ली बहनों से करेंगे संवाद

जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री चौहान माधव राष्ट्रीय उद्यान में 3 बाघों को छोड़ेंगे और टाइगर मित्रों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान पोलो ग्राउण्ड पर होने वाले कार्यक्रम में लाड़ली बहनों से भी संवाद करेंगे। लगभग 270 करोड़ रूपए के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। केन्द्रीय विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया सहित क्षेत्र के जन-प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button