ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

राष्ट्रगान के दौरान एक साथ दिखे पीएम मोदी, विराट कोहली और रोहित शर्मा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच का पहला दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए कई मायनों में खास रहा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में देश के तीन सबसे लोकप्रिय चेहरे साथ नजर आए। अहमदाबाद में पहले दिन का खेल शुरू होने से पहले राष्ट्रगान के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली एक साथ नजर आए।

पीएम मोदी, कोहली और रोहित को एक साथ राष्ट्रगान गाता देख भारतीय फैंस भावुक हो गए। देश की तीन महान हस्तियों को एक साथ राष्ट्रगान गाते देखना हर भारतीय को भावुक करने देने वाला लम्हा था।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच से पहले हुए राष्ट्रगान के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं और सभी उन्हें शेयर कर रहे हैं।

पहले दिन का खेल शुरू होने से ठीक पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए मैदान में पहुंचे। इस दौरान खिलाड़ियों के साथ उनके प्रधानमंत्री भी थे। दोनों देशों के नेताओं ने अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और राष्ट्रगान में साथ खड़े रहे। इस मैच में पहेल दिन का खेल देखने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैदान में पहुंचे। दोनों देशों के नेताओं ने इस मैच में खेल की शुरुआत से पहले अपने देश की टीम के कप्तानों को खास कैप देकर सम्मानित किया।

इसके बाद साथ में मैदान पर एक चक्कर लगाया और इसके बाद राष्ट्रगान के समय अपने खिलाड़ियों के साथ खड़े रहे। रवि शास्त्री ने दोनों नेताओं को भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के बीच रिश्तों के 75 गौरवशाली वर्षों के बारे में भी बताया। दोनों नेताओं को बीसीसीआई की तरफ से खास आर्टवर्क भी दिया गया।दोनों देशों के प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए स्टेडियम परिसर में विशाल होर्डिंग्स लगाए गए। होर्डिंग्स पर पंचलाइन “75 इयर्स ऑफ फ्रेंडशिप थ्रू क्रिकेट” है। होर्डिंग्स में दोनों देशों के पूर्व और वर्तमान क्रिकेट के दिग्गजों को भी दिखाया गया है।

 

Related Articles

Back to top button