ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मुंबई गोवा हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, शिवशाही से टकराई अर्टिगा  

नवी मुंबई। मुंबई-गोवा हाईवे पर पनवेल के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में इवेंट मैनेजर दीपेश मोरे की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि महाड़ में कार्यक्रम खत्म करने के बाद वे मुंबई की ओर जा रहे थे। यह हादसा गुरुवार सुबह मुंबई-गोवा हाईवे पर पनवेल के पास चिंचवण गांव के पास हुआ है जब मुंबई-गोवा हाईवे पर खड़ी शिवशाही बस से तेज रफ्तार अर्टिगा कार टकरा गई, जिसमें मोरे की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। बताया गया है कि ठाणे के जाने-माने इवेंट मैनेजर दीपेश मोरे अपने साथियों के साथ महाड में इवेंट कार्यक्रम खत्म करने के बाद वे सुबह अपनी अर्टिगा गाड़ी क्रमांक एमएच 04 जीएम 2495 से ठाणे की ओर जा रहे थे। चिंचवण गांव की सीमा में टायर पंक्चर होने के कारण शिवशाही बस सड़क पर खड़ी थी. एर्टिगा चालक ने शिवशाही बस को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर में कार सवार दीपेश मोरे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। उनके साथ मौजूद उनकी सहकर्मी रश्मी खावणेकर घायल हो गईं और उन्हें इलाज के लिए लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह श्रद्धा जाधव और कोमल माने को मामूली चोटें आई हैं। पनवेल शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच पनवेल पुलिस द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button