ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अपनी कार्य-प्रणाली की मिसाल प्रस्तुत करें युवा पुलिस अधिकारी

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यह गर्व और सौभाग्य का विषय है कि भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित अधिकारियों को देश और जनता की सेवा का सुअवसर प्राप्त होता है। आप अपनी योग्यता और दक्षता के आधार पर किसी भी क्षेत्र में कॅरियर बना सकते थे। आपने लोक सेवा को अपने कॅरियर के रूप में चुना, यह देश और जनता की सेवा के लिए आपकी प्रतिबद्धता का परिचायक है। “देश-भक्ति और जन-सेवा” मध्यप्रदेश पुलिस का मूल मंत्र है। सिद्धांतों से समझौता किए बिना, अपराधियों से कड़ाई से निपटते हुए, सज्जनों के साथ फूल सा कोमल व्यवहार रखे और अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश में पदस्थ परिवीक्षाधीन आई.पी.एस. अधिकारियों से मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान से प्रदेश में पदस्थ भारतीय पुलिस सेवा के 09 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंट की।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने सिंहस्थ के प्रबंधन और कोरोना काल की व्यवस्थाओं में संवदेनशीलता के अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। मध्यप्रदेश पुलिस की गौरवशाली परम्परा रही है। परिवीक्षाधीन अधिकारी सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए पूरी मेहनत और मृदु व्यवहार के साथ कार्य करें तथा जन-सामान्य से जीवंत संवाद रखते हुए अपनी कार्य-प्रणाली की मिसाल प्रस्तुत करें।

मुख्यमंत्री चौहान से भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी अभिषेक रंजन, आदर्श कांत शुक्ला, आनंद कलादगी, अंकित सोनी, आयुष गुप्ता, कृष्ण लालचंदानी, मयूर खंडेलवाल, नरेन्द्र रावत तथा विदिता डागर ने भेंट की। पुलिस उपायुक्त भोपाल विनीत कपूर साथ थे।

Related Articles

Back to top button