ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

इंदौर में यात्रियों से भरी बस पलटी, पंचर होकर नाले में गिरने से हुआ भीषण हादसा 2 की मौत 35 घायल एमवाय अस्पताल में भर्ती

इंदौर-खंडवा मार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस बाई गांव के पास पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में 38 यात्री घायल हुए है, जबकि हादसे में 2 महिलाओं की मौत भी हुई है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जयसवाल बस इंदौर से खंडवा जा रही थी, यह घटना सिमरोल थाना क्षेत्र के बाई ग्राम के पास हुई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई है। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत करके बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला कर जान बचाई है। हादसे में 8 यात्रियों की स्थिति गंभीर यात्रियों का हाल जानने पहुंचे संभागायुक्त पवन शर्मा ने बताया कि सिमरोल थाना क्षेत्र के पास पुलिया के नीचे बस पलटने से 38 यात्री को एमवायएच अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि 8 यात्रियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसके साथ ही 2 महिलाओं की मौत हुई है। घायलों के इलाज के लिए एमवायएच में सुविधाए उपलब्ध करवाई गई है। सभी का इलाज अस्पताल में जारी है। टेक्निकल फेलियर की वडह से हुआ हादसा! ग्रामीण आईजी राकेश गुप्ता के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उनके उपचार की भी सभी सुविधाएं कर दी गई है। बस दुर्घटनाग्रस्त जहां हुई है, वह घाट सेक्शन नहीं था। लेकिन दुर्घटना की वजह टेक्निकल फेलियर सामने आ रही है, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई थी। क्योंकि यह प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी है, लेकिन इस पर आगे जांच की जाएगी। एमवायएच अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर के मुताबिक बस दुर्घटना में कुल 38 यात्री घायल हुए हैं। जबकि 7 घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना में 2 महिलाओं की मौत हुई है। सभी घायलों का इलाज जारी है। टायर फटने के बाद पुलिया के नीचे जा गिरी बस यात्री इधर घायल यात्री सुनील राठौड़ के मुताबिक बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। हम लोग भी इंदौर से ही बस में खंडवा जाने के लिए सवार हुए थे, लेकिन अचानक टायर फटने की वजह से बस पुलिया के नीचे जा गिरी गई। जिसके कारण लगभग 40 यात्री घायल हुए हैं। गौरतलब है कि इस साल यह दूसरा घटनाक्रम है, जब भेरूघाट सेक्शन में एक बार फिर बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिसके कारण कई लोगों की जान पर बन आई है। वही दो महिलाएं काल के गाल में समा गई। प्रशासन के मुताबिक कई यात्रियों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है, उनका उपचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button