ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

साइकिलिंग कर रहे DSP चंद्रपाल को कार चालक ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

हरियाणा के फतेहाबाद से साइकिल पर सवार होकर हिसार की ओर जा रहे डीएसपी रतिया चंद्रपाल की साइकिल को वैगनआर कार ने टक्कर मार दी। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला गाड़ी चालक मौके से फरार हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

फतेहाबाद जिले के रतिया में तैनात डीएसपी चंद्रपाल शनिवार शाम करीब 5 बजे फतेहाबाद की ओर से हिसार की ओर आ रहे थे। वह रोजाना की तरह से अपनी रेसिंग साइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे। जब वह अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से कुछ पहले पुल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक वैगनआर कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

जिससे वह साइकिल से उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद उनके सिर पर लगा साइकिलिंग हेलमेट भी रोड की दूसरी ओर जा गिरा। उनके सिर में काफी चोट आई। उनकी साइकिल भी उछलकर डिवाइडर पर अटक गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मूल रुप से फतेहाबाद के गांव झलनिया के निवासी थे। फिलहाल परिवार के साथ हिसार के सेक्टर 16 में रह रहे थे।

अग्रोहा थाना के प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि वैगनआर कार ने साइकिल को टक्कर मारी। जिसमें रतिया डीएसपी चंद्रपाल की मौत हो गई। आरोपी गाड़ी चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। आरोपी को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button