ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

नींबू के ये आसान टोटके आपको बनाएगे मालामाल

हर घर की रसोई में भोजन के स्वाद और सेहत के लिए नींबू का अधिकतर इस्तेमाल किया जाता है और ये सभी घरों में बड़ी आसानी से मिल जाता है। नींबू सेहत के लिहाज से जितना जरूरी होता है उतना ही महत्व इसका ज्योतिषीय और वास्तुविज्ञान में भी है।

ज्योतिष और वास्तुशास्त्र में नींबे के कई ऐसे अचूक टोटके बताए गए है जिन्हें अगर सही तरीके से किया जाए तो व्यक्ति चंद दिनों में मालामाल हो सकता है और उसके जीवन की हर परेशानी हल हो जाती है, तो आज हम आपको नींबू के अचूक और बेहद आसान टोटके बता रहे है, तो आइए जानते है।

नींबू के अचूक टोटके-
अगर आपके जीवन में मुसीबतों का आना कम नहीं हो रहा है, कार्यों में अड़चने आती है जिसके कारण सफलता नहीं मिल रही है और साथ ही आर्थिक परेशानियों का भी आपको सामना करना पड़ रहा है। तो ऐसे में आप नींबू से जुड़ा उपाय कर सकते है। इसके लिए एक नींबू लेकर इसमें चार लौंग गाड़ दें। इसके बाद इसे हनुमान जी के मंदिर में ले जाकर भगवान को चढ़ा दें और प्रभु के दर्शन करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से जीवन में आने वाले संकट टल जाते है और आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ साथ कार्यों में भी सफलता मिलने लगती है।

अगर घर में किसी को नजर लग गई है जिसे कारण वह हमेशा बीमार रहता है तो ऐसे में आप नींबू का टोटका कर सकते है। इसके लिए जिस को नजर लगी है उस पर से नींबू को सात बार वार कर इसके चार टुकड़े करें और इन कटे हुए टुकड़ों को सुनसान जगह पर लेकर जाकर फेंक दें। मान्यता है कि इस उपाय से नजर दोष दूर हो जाता है और सेहत भी बेहतर होने लगती है।

Related Articles

Back to top button